दोहा वार्ता पर कमलनाथ ने की अमेरिकी अधिकारियों से चर्चा
वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ ने काफी अर्से से अवरूद्ध विश्व व्यापार से संबद्ध दोहा दौर की वार्ता शुरू कराने के बारे में बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा की।

कृषि क्षेत्र में खुले बाजार को लेकर उठे मतभेद के कारण दोहा दौर की वार्ता अरसे से रूकी पड़ी है।
कमलनाथ ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री कोर्लोस एम. ग्यूट्रेज, कृषि मंत्री एड स्केफर और वित्त मंत्री हेनरी एम. पॉउल्सन से इन मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधि (यूएसटीआर) सुसान सी. सेकवेब से भी मुलाकात की।
दोहा विकास एजेंडा (डीडीए) को लेकर दोनों के बीच गुरुवार को भी बैठक होगी। इससे पूर्व दोहा को लेकर आपसी मतभेदों को समाप्त करने के लिए कमलनाथ और सेकवेब के बीच पिछले महीने बैठक हुई थी।
कमलनाथ ने अमेरिकी वित्त मंत्री पाउल्सन के साथ निवेश संबंधी मसलों पर भी बातचीत की। गुरुवार को वे एक टेलीविजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसका विषय '21वीं सदी में भारत : स्वतंत्र बाजार लोकतंत्र का सहयोगी' है। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications