औद्योगिक आंकड़ों से मिला शेयर बाजार को सहारा (लीड-3)

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अनुमान से बेहतर आए औद्योगिक आंकड़ों और यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कल रेपो रेट में की गई चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजारों को आज शुरुआती कारोबार में आई भारी गिरावट से अंतत: उबार लिया। सेंसेक्स व निफ्टी में क्रमश: 437 व 132 अंकों की रिकवरी आई।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई )का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 64.88 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी से 15,250.20 के स्तर पर पर बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 15.75 अंक यानी 0.35 फीसदी की मजबूती से 4,539.35 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई में आज कुल 1,481 शेयरों के भाव चढ़े। कुल 1,109 शेयरों के भाव गिरे। कुल 84 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक जहां 32.78 अंक यानी 0.53 फीसदी की तेजी से 6,223.50 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं दिन के कारोबार की समाप्ति पर स्मालकैप सूचकांक 58.60 अंक यानी 0.78 फीसदी की मजबूती से 7,525.90 के स्तर पर देखा गया।

केंद्रीय साख्यिकी संगठन (सीएसओ) से जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2008 के दौरान औद्योगिक उत्पादन में विकास दर 7 फीसदी रही। बाजार विशेषज्ञों को अनुमान था कि यह 6.5 फीसदी के आस पास रहेगी। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान औद्योगिक विकास दर 11.3 फीसदी रही थी। मार्च 2008 के दौरान औद्योगिक विकास दर 3.9 फीसदी थी। समीक्षाधीन माह के दौरान विनिर्माण क्षेत्र में विकास दर पिछले वर्ष की समान अवधि के12.4 फीसदी की तुलना में 7.5 फीसदी दर्ज की गई। घरेलू शेयर बाजार बंद होने के समय यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही थी।

निवेशकों को फिलहाल केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) से कल जारी होने वाले महंगाई आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार है। बीएसई में आज दिन के कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं रिलायंस पेट्रोलियम, भेल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र , टाटा स्टील, एसबीआई व टाटा स्टील। सुजलान एनर्जी, डीएलएफ, एचडीएफसी बैंक, नाल्को व रैनबैक्सी के शेयरों के भाव गिरे।

इससे पहले मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 227. 79 अंकों की गिरावट के साथ 14,957.53 अंकों पर खुला।

हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी आज 0.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,524 .40 अंकों पर खुला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+