लेस्टर ब्राउन की नई पुस्तक का हिन्दी संस्करण बाजार में
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। प्रसिद्ध लेखक लेस्टर ब्राउन की नई पुस्तक 'प्लान बी 3.0: मोबिलाइजिंग टू सेव सिविलाइजेशन' का हिन्दी संस्करण पाठकों के लिए आज बाजार में आ गया।
असम की बालीपारा ट्रेक्ट एंड फ्रंटियर फाउंडेशन (बीटीएफएफ) ने ग्लोबली मैनेज्ड सर्विस ग्रुप, सेंकचुअरी एशिया एंड कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के साथ मिलकर राजधानी के ताजमहल होटल में 'प्लान बी 3.0: मोबिलाइजिंग टू सेव सिविलाइजेशन' के हिन्दी संस्करण का विमोचन किया गया।
ब्राउन ने अपनी इस नई पुस्तक में पर्यावरणीय चिंताओं के प्रति विश्व को आगाह किया है। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन में बर्फ पिघलने की एक घटना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2007 में गर्मियों के दौरान बर्फ पिघलने संबंधी खबरों की बाढ़ सी आ गई थी। विशेषज्ञों को उस वक्त आश्चर्य हुआ जब ब्रिटेन के लगभग दोगुने क्षेत्रफल वाले उत्तरी ध्रुव के एक क्षेत्र में फैला बर्फ महज एक सप्ताह के अंदर गायब हो गया।
ब्राउन ने अपनी पुस्तक में उक्त घटना का हवाला देते हुए सभ्यता को बचाने के लिए लोगों को एकजुट करने की अपील की है। उनके मुताबिक, "निर्णय लेने का सही वक्त अब आ गया है। हमें तय करना होगा कि हम पूर्व की तरह व्यापार पर जोर देते रहे और आर्थिक व्यवस्था को गिरता देखते रहे या फिर 'प्लान बी' को अपनाए और सभ्यता को बचाने की खातिर लोगों को एकजुट करें।"
ज्ञात हो कि 'प्लान बी' भविष्य को तेजी से नुकसान पहुंचाने की मौजूदा प्राकृतिक प्रक्रिया को उलटने एक व्यापक योजना है।
उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी को ही इस संबंध में कोई निर्णय लेना होगा तभी इसका फायदा आगे आने वाली पीढ़ियों को मिल पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications