शेख हसीना इलाज के लिए अमेरिका गईं

स्टार ऑनलाइन के मुताबिक रवाना होने से पहले हसीना ने कहा कि वह स्वस्थ हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में 11 महीने की सजा काटने के बाद हसीना को कल ही रिहा किया गया था। रहा होने के बाद हसीना ने बुधवार को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद से फोन पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने सरकार के अन्य चार सलाहकारों (मंत्रियों)से मुलाकात की।
61वर्षीया हसीना को रक्तचाप, एक आंख से कम दिखने और कम सुनाई देने की तकलीफ है।
सिन्हुआ के मुताबिक, हसीना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपनी बहन शेख रेहाना से मुलाकात करेंगी। हसीना के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि उसके बाद वे बोस्टन में अपने पुत्र सजीव वाजेद जॉए हसन महमूद से भी मिलेंगी।
उन्हें छह अगस्त तक रिहा किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications