भारतीयों के खिलाफ बयान पर ब्रिटेन की पार्षद ने माफी मांगी
लंदन, 12 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक स्थानीय पार्षद को प्रवासी भारतीयों के बारे में अपने उस बयान पर माफी मांगनी पड़ी है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों पर कचरा फैंकने का आरोप लगाया था।
पश्चिमी लंदन के हैम्मरस्मिथ और फल्हम स्थानीय प्रशासन की लूसी इविमी एक ई-मेल संदेश में कहा था कि एक अपार्टमेंट ब्लॉक में रहने वाले भारतीय खिड़की से कचरा बाहर फैंकते हैं।
उन्होंने अपनी ई-मेल में कहा था कि क्योंकि "ऐसा आचरण भारत में आम" हैं, इसलिए वे ब्रिटेन भी ऐसा ही करते हैं, जो "बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं" है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि इसका कोई प्रमाण नहीं है कि भारतीय खिड़की से बाहर कचरा फैंकते हैं, दरअसल वुडफोर्ड कोर्ट अपार्टमेंट ब्लाक का कोई भी भारतीय ऐसा नहीं करता।
बुधवार को जारी वक्तव्य में इविमी ने कहा, उनकी निजी ई-मेल में की गई कुछ टिप्पणियों के ऐसे अर्थ निकाले गए हैं, जो हरगिज मेरा अभिप्राय नहीं था। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
उन्होंने कहा कि वह हरगिज नहीं जानती थीं कि इसके जिम्मेदार कौन हैं। उन्होंने कहा कि वह इस गैर-जिम्मेदार व्यवहार के लिए किसी वर्ग विशेष को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहती थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications