सामान्य नींद का अच्छे स्वास्थ्य से गहरा नाता : शोध
वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। सहज नींद और अच्छे स्वास्थ्य का एक दूसरे से गहरा संबंध है। यह निष्कर्ष एक अध्ययन से सामने आया है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में किए गए एक शोध में 60 वर्ष से अधिक की 2,226 महिलाओं की नींद को विश्लेषण का आधार बनाया गया। इसमें पाया गया कि उन 20.8 फीसदी महिलाओं को अच्छी नींद आती है, जो अपने जीवन में सफल होती हैं।
इस शोध के निष्कर्ष को एसोसिएटेड प्रोफेशनल स्लीप सोसायटीज की 22वीं सालाना बैठक में बुधवार को 'स्लीप 2008' में पेश किया गया।
शोध की नेतृत्वकर्ता सोनिया एंकोली-इजरायल के मुताबिक शोध में पाया गया कि अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि कई वयस्कों को आवश्यकता से कम नींद आती है। इसका एक कारण उनकी सुस्ती होती है।
अध्ययन में 65 से अधिक की उम्र की 36 फीसदी महिलाओं में पाया गया कि उन्हें बिस्तर पर लेटने के 30 मिनट के बाद नींद आती है। कई बुजुर्ग लोगों को बिस्तर में जाते ही काफी गहरी नींद आ जाती है और वे सोकर जल्दी उठ भी जाते हैं।
शोध के मुताबिक नींद नहीं आने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें निराशा, कमजोर याददाश्त, चिंता, मानसिक तनाव और दिन में सोना जैसे कई कारण हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications