हरियाणा में बलात्कार के आरोपी दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक जिले में एक महिला से बलात्कार के आरोप में बर्खास्त दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पीड़िता ने बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के दफ्तर में खुदकुशी कर ली थी।
हैड कांस्टेबल बलराज सिंह और कांस्टेबल सिलक राम नाम के दोनों आरोपियों को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक के आवास पर समर्पण किया। उन्हें पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि उन दोनों को अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक राजिन्दर सिंह के हवाले कर दिया गया है, जो इस मामले की जांच कर रहे हैं।
पीड़िता ने सोमवार को हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी. बी. सिंह के कार्यालय में खुदकुशी कर ली थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications