लोकगीतों को संग्रह करने के मिशन पर है एक राजनीतिज्ञ
आगरा, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे 82 वर्षीय चौधरी बदन सिंह इन दिनों ब्रज के लोकगीतों को इकट्ठा करने के अभियान में जुटे हैं।
आगरा, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे 82 वर्षीय चौधरी बदन सिंह इन दिनों ब्रज के लोकगीतों को इकट्ठा करने के अभियान में जुटे हैं।
मथुरा से 100 किलोमीटर दूर स्थित ब्रज क्षेत्र के वैवाहिक गीतों के उनके संग्रह 'ब्रज के व्याह गीत' का अगले हफ्ते लोकार्पण होगा।
बदन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "जमीनी स्तर की राजनीति करने की वजह से यहां की सांस्कृतिक समृद्धि और लोकगीतों से मुझे रूबरू होने का मौका मिला। इससे पहले कि फिल्म संस्कृति की चकाचौंध में यहां की अपनी संस्कृति गुम हो जाती, इसे संकलित करने को मैंने एक मिशन की तरह लिया।"
ब्रज के गीतों को संकलित करने का उनका अभियान बहुत पहले ही शुरू हो गया था। आगरा के रंगकर्मी राजेंद्र रघुवंशी से प्रेरित बदन ने अब तक अलग-अलग अवसरों के 1,000 से ज्यादा गीत संग्रह कर लिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके बदन पिछले साल चुनाव हार गए थे। सादा जीवन व्यतीत करने वाले बदन कभी पलंग पर नहीं सोए । उन्होंने कभी भी साबुन या टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं किया। इसके बावजूद इस उम्र में भी उनके सारे दांत सही सलामत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications