सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 65 अंक चढ़ा (लीड-2)
मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई )का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 64.88 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी से 15,250.20 के स्तर पर पर बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजारों में आई तेजी व अप्रैल 2008 के लिए जारी अनुमान से बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े दोपहर बाद के कारोबार में आई तेजी के लिए जिम्मेदार रहे।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 15.75 अंक यानी 0.35 फीसदी की मजबूती से 4,539.35 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक जहां 32.78 अंक यानी 0.53 फीसदी की तेजी से 6,223.50 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं दिन के कारोबार की समाप्ति पर स्मालकैप सूचकांक 58.60 अंक यानी 0.78 फीसदी की मजबूती से 7,525.90 के स्तर पर देखा गया।
इससे पहले मुंबई शेयर बाजार (बीएसई)का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 227. 79 अंकों की गिरावट के साथ 14,957.53 अंकों पर खुला।
हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी आज 0.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,524 .40 अंकों पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications