चीन के साथ वार्ता को लेकर दलाई लामा का 'आशावादी' नजरिया
सिडनी, 12 जून (आईएएनएस)। तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि अगले महीने चीन के साथ शुरू होने वाली संभावित शांति वार्ता को लेकर वे आशावादी नजरिया रखते हैं।
पांच देशों की यात्रा के दौरान सिडनी पहुंचे दलाई लामा ने कहा, "मूलत: मैं आशावादी हूं।" चीन में विनाशकारी भूकंप की तबाही के बाद सरकार द्वारा उठाए कदम की उन्होंने प्रशंसा की।
बीजिंग ओलंपिक और ओलंपिक मशाल के तिब्बत से गुजरने के विषय पर उन्होंने कहा, "हम प्रारंभ से ही ओलंपिक आयोजन का समर्थन कर रहे हैं। ओलंपिक मशाल पर हमारे एक अरब चीनी भाईयों-बहनों को गर्व है। हमें इसका आदर करना चाहिए। इसी कारण मुझे विश्वास है कि कोई समस्या नहीं आएगी।"
गौरतलब है कि तिब्बत में मार्च में भड़की हिंसा के लिए चीन ने दलाई लामा पर ही निशाना साधा था। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, दलाई लामा तिब्बत की स्वायत्ता की मांग करते आए हैं। उन्होंने कहा, "स्थायित्व हमेशा दिल से आता है न कि बंदूक से।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications