गुर्जर नेताओं के साथ अब शुक्रवार को होगी बातचीत (लीड-1)

जयपुर, 12 जून (आईएएनएस)। अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जर समुदाय और राजस्थान सरकार के बीच बातचीत अब शुक्रवार को होगी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह बातचीत शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगी।

इससे पहले आज सुबह गुर्जर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार की गई 24 गुर्जर महिलाओं को दौसा की जिला अदालत ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया। महिलाओं की रिहाई के साथ ही गुर्जर समुदाय और राज्य सरकार के बीच बातचीत का रास्ता साफ हो गया था।

इन महिलाओं को छह जून को दौसा जिले के बांदीकुई से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिसा भड़काने का आरोप था।

गुर्जर नेता प्रेम सिंह ने कहा, "महिलाओं की रिहाई के बाद हमने राज्य सरकार से बातचीत करने का निर्णय लिया है।"

भरतपुर के मंडल आयुक्त निरंजन आर्य ने कहा, "बातचीत के लिए कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जयपुर भेजने के लिए तैयार हो गए हैं।"

ज्ञात हो कि दोनों पक्षों में पिछले सोमवार को पहले दौर की बातचीत हुई थी। इस बातचीत में गुर्जर नेताओं ने तीन शर्ते रखी थी। पहली, आंदोलन के दौरान बंद गुर्जरों की रिहाई। दूसरा, गुर्जर बहुल क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करना और तीसरा, गुर्जर इलाकों में पुलिसिया छापों पर तत्काल रोक लगाना।

दोनों पक्षों ने समझौता किया था कि पहले दौर की बातचीत बयाना में होने के बाद अगले दौर की बातचीत जयपुर में होगी। बयाना में हुई बातचीत में गुर्जरों के 37 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था जबिक सरकार की ओर से राजस्थान सरकार के खान मंत्री एल. एन. दवे, सिंचाई मंत्री संवर लाल, सिंचाई सचिव व मुख्य वार्ताकार एस. एन. थनवी ने हिस्सा लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+