मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों के लिए बनेंगी गुफाएं

भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बाघ संरक्षित राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों के संरक्षण के लिए राज्य के वन विभाग ने व्यापक कार्ययोजना बनाई है। इस कार्ययोजना के तहत सभी राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों के लिए गुफाएं बनाने सहित उनके संरक्षण के लिए कई कदम उठाए जाएंगे और इन उद्यानों को आकर्षक बनाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

मध्यप्रदेश में कान्हा, पैंच, बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना में बाघों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान बनाए गए हैं। इन उद्यानों में बाघों के संरक्षण व संवर्धन के प्रयासों के बावजूद उनकी संख्या में न तो इजाफा हो पाया है और न ही उनका शिकार रुक पाया है जो कि वन विभाग के लिए चिंता का विषय है।

इस बारे में विचार-विमर्श करने के लिए वन मंत्री विजय शाह ने हाल ही में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी एवं शासी निकाय की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रीय उद्यानों की स्थिति में और सुधार किया जाए जिससे बाघों के संरक्षण के साथ पर्यटकों का आकर्षण बढ़े।

बैठक में कहा गया कि इसके लिए उद्यानों में बाघों के लिए गुफाएं जैसी संरचनाएं निर्मित की जाए, जिनमें बाघ सुरक्षित रहें और अपने अनुकूल वातावरण महसूस कर सकें। इतना ही नहीं बाघों के शिकार को रोकने के लिए नियमित रात्रि गश्त हो। इसके लिए चार पहिया वाहन भी उपलब्ध कराए जाएं।

अभी हाल ही में पैंच राष्ट्रीय उद्यान में दस शावकों का जन्म हुआ है। इनको जीवित रखना उद्यान प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। वन मंत्री ने इन शावकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में तय किया गया कि सभी राष्ट्रीय उद्यानों में टाइगर फाउंडेशन सोसायटी की क्षेत्रीय इकाइयां स्थापित की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+