मृत्युदंड की सजा समाप्त हो: बर्नी

Ansar Burney
इस्लामाबाद, 11 जून: मानवाधिकार कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री अंसार बर्नी ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मौत की सजा पाए दो भारतीय समेत सभी कैदियों की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की है।

बर्नी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के अलावा प्रधान न्यायाधीश अब्दुल हमीद डोगर को पत्र लिखा है। अपने पत्र के माध्यम से बर्नी ने मौत की सजा पा चुके करपाल सिंह और सरबजीत सिंह समेत सभी कैदियों की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि 30 मई को बर्नी को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस लौटना पड़ा था। बर्नी ने कहा कि भारतीय कैदियों के समर्थन में वे जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसमें भारत से लौटने के कटु अनुभव आड़े नहीं आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+