पुलिस फायरिंग में किसान की मौत

मृतक की पहचान सिदालिंगप्पा चूरी नामे के स्थानीय किसान के रूप में की गई है। कर्नाटक के हासन, धारवाड़ व देवगिरी जिले के किसान तकरीबन एक हफ्ते से ऊर्वरकों की कमी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
धारवाड़ जिले में कल आंदोलन ने उस समय हिंसक रूप अख्तियार कर लिया जब राज्य परिवहन निगम की तीन बसों में आंदोलनकारियों ने आग लगा दी। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications