बंगलौर में होगा कृष्णा का नार्को टेस्ट

Arushi Talwar
नई दिल्ली, 11 जूनः बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)की टीम बुधवार को आरुषि के पिता राजेश तलवार के कंपाउडर कृष्णा को नार्को टेस्ट के लिए बंगलौर ले गई।

तलवार इस दोहरे हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार तलवार और अनिता दुर्रानी के कथित संबंधों के बारे में कृष्णा के पास कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। गौरतलब है कि नोएडा में एक डेंटल क्लीनिक में तलवार और दुर्रानी सहयोगी थे।

सीबीआई ने मंगलवार को दूसरे दिन कृष्णा का लाई डिटेक्टर टेस्ट (झूट पकड़ने वाली मशीन) करवाया था। कृष्णा ने ही सबसे पहले कहा था कि तलवार और दुर्रानी के बीच संबंध हैं। तलवार के नोएडा के जलवायु विहार स्थित आवास से कृष्णा की उंगलियों के निशान भी मिले हैं।

सीबीआई टीम सोमवार रात कृष्णा को हिंडन नदी, खेरा गांव और निठारी ले गई थी। दरअसल, सीबाआई को संदेह है कि इस दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त हथियारों को कृष्णा ने ही गायब कर दिया है।

दूसरी ओर एक समाचार चैनल पर कृष्णा ने कहा था, "मैं निर्दोष हूं। मैंने कुछ भी नहीं किया है।" कृष्णा मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वह पिछले तीन वर्षो से तलवार के साथ काम कर रहा था।

गौरतलब है कि 14 वर्षीया आरुषि गत 16 मई को अपने घर में मृत पाई गई थी। शुरुआत में पुलिस का शक परिवार के घरेलू नौकर हेमराज पर गया था, लेकिन अगले ही दिन हेमराज के शव की बरामदगी की वजह से मामला और उलझ गया था।

इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने 23 मई को तलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय कहा था कि तलवार ने पहले हेमराज और फिर आरुषि की हत्या की। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+