एयरटेल-एप्पल लाएंगे आईफोन 3जी

भारती एयरटेल के अध्यक्ष तथा सीईओ मनोज कोहली ने कहा कि हमें आईफोन 3जी भारत में प्रस्तुत करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता है, तथा इस उत्पाद में आईफोन के क्रांतिकारी गुणों तथा इसकी प्रथम पीढ़ी से दोगुना तेज 3जी नेटवर्किंग का समावेश है। इसके अतिरिक्त इसमें स्थान खोजने के लिए जीपीएस तथा आईफोन 2.0 साफ्टवेयर भी है।
एप्पल के सीओओ टिम कुक ने कहा कि वे भारत की अग्रणी टेलीकाम कंपनी भारती एयरटेल के साथ काम करके रोमांचित महसूस कर रहे हैं।
भारती एयरटेल ने एक वक्तव्य में कहा कि ग्राहक शीघ्र ही एयरटेल रिलेशनशिप सेंटर से आईफोन 3जी प्राप्त कर सकेंगे, जिसकी कीमतें व उपलब्धता के बारे में बाद में घोषणा की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications