अफगान सीमा पर हमले में 20 पाकिस्तानियों की मौत (लीड-2)
इस्लामाबाद, 11 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान की एक सीमा चौकी पर मंगलवार रात पड़ोसी देश में तालिबानी आतंकवादियों से लड़ रही गठबंधन सेना के हमले में 11 अर्धसैनिक बल के जवानों सहित 20 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टो में दी गई है।
आतंरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हमले में नौ नागरिकों, 10 जवानों और एक अधिकारी की मौत हो गई। चेक पोस्ट के नजदीक सो रहे आम नागरिक हमले के शिकार हो गए। हमला बुधवार तड़के हुआ।
बुधवार को जारी बयान में कहा गया है, "बुधवार तड़के मोहमंद में फ्रंटियर क्रॉप्स बोर्डर चेक पोस्ट को हवाई हमले में अफगान में लड़ रही गठबंधन सेना ने तबाह कर दिया, जिसमें एक अधिकारी सहित 11 जवानों और नौ नागरिकों की मौत हो गई।"
बयान में हमले की आलोचना करते हुए इसे बिना किसी उकसावे के और कायतापूर्ण कार्रवाई बताया गया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे दोनों देशों की हवाई सीमा का खुलेआम उल्लंघन करार दिया गया है।
बीबीसी के मुताबिक गठबंधन सेना ने इस हमले की पुष्टि की है और कहा है कि सीमा पार से शुरू की गई गोलीबारी का गठबंधन सेना ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी क्षेत्र में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक इस हमले के बाद पाक अर्धसैनिक बलों और और अफगान सेना के बीच भारी गोलीबारी की खबर हैं।
अधिकारियों ने कहा कि शव बरामद कर लिए गए हैं और चेक पोस्ट पर जवानों का कब्जा बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications