चुनींदा आपराधिक मामले ही दर्ज होते हैं दिल्ली में: किरण बेदी

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की प्रथम महिला अधिकारी किरण बेदी ने कहा है कि दिल्ली में अब सभी आपराधिक मामले दर्ज नहीं किए जाते, ऐसे में पुलिस रिकार्ड से सही-सही यह अनुमान लगाना कठिन है कि यहां रोजाना कितने अपराध हो रहे हैं।

अशोका होटल में विजडम गुरु पवन चौधरी की पुस्तक 'वेन यू आर सिकिंग बिकम ए सब्मरीन' के हिन्दी संस्करण का विमोचन करते हुए मंगलवार को उन्होंने कहा, "जब तक वेद मारवाह दिल्ली के पुलिस आयुक्त रहे, उस समय तक यहां सभी अपराध दर्ज किए जाते थे। अब स्थिति बदल गई है और चुनिंदा आपराधिक मामले ही दर्ज किए जाते हैं।"

किरण बेदी ने भारतीय पुलिस सेवा के अपने खट्टे-मीठे अनुभवों की चर्चा करते हुए कहा, "नौकरी के दौरान मैं जहां भी रही, मुझे वहां से हटा दिया गया। मैं लंबे समय तक इसकी वजह समझ नहीं पाई।"

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में जब आप अलग तरीके से काम करना चाहते हैं, तभी सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है और अंत तक आपका पीछा करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में सहज और सरल लोग बहुमत में हैं। कुछ ही लोग चतुर और घाघ हैं, उनसे रक्षा करना बेहद जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+