कांग्रेस के पूर्व सांसदों की टोली ने एंटनी समिति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एक के बाद एक कई राज्यों में चुनावी शिकस्त का सामना करने से हलकान हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में नई जान फूंकने और कार्यकर्ताओं में नए सिरे से उत्साह का संचार करने के लिए रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी की सदस्यता में जिस सात सदस्यीय समिति का गठन किया है, उस पर कांग्रेस के पूर्व सांसदों द्वारा गठित 'कांग्रेस एनेक्सी ग्रुप' (सीएजी) ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान के नेतृत्व में बने इस ग्रुप के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गठित की गई इस सात सदस्यीय समिति के उद्देश्यों का स्वागत तो किया है लेकिन जिन नेताओं को इस समिति का सदस्य बनाया गया है, उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए हैं।

इस सीएजी कोर ग्रुप के सदस्य हैं असलम शेर खान, रोमेश भंडारी, दिलीप सिंह भूरिया, सुभाष यादव, जे. के. जैन, प्रतापभानु शर्मा, बुद्धसेन पटेल और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ।

सीएजी के सदस्यों की संसदीय सौंध में आज एक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि सीएजी कोर ग्रुप सात सदस्यीय समिति के क्रियाकलापों पर अपनी नजर रखेगा। साथ ही समिति यदि सुझाव देने में कामयाब नहीं होती है या ठीक ठाक सुझाव नहीं देती है तो पूर्व सांसदों का यह सीएजी ग्रुप अपने सुझाव कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी तक पहुंचाएगा।

सीएजी ग्रुप के एक सदस्य बृजमोहन श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के बाद अपने सुझावों से सोनिया और राहुल को अवगत कराते रहते हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

* *

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+