उपराष्ट्रपति ने किया चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का उद्घाटन

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने आज यहां चन्द्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (सीआईएमपी) का उद्घाटन फनीश्वरनाथ रेणु हिन्दी भवन में किया। यह संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की तर्ज पर चलेगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि बेहतर उच्च शिक्षण संस्थानों के अभाव में बिहार के मेधावी छात्रों को यहां से पलायन करना पड़ता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चन्द्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की सोच शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी जो आगे जाकर आंदोलन का रूप ले लेगा। अब यहां के लोगों को रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए राज्य में ही बड़ी संस्था उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति को बिहार आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता बिहार में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है। इसके लिए प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के शिक्षा में सुधार करना आवश्यक है। आज इस संस्थान का उद्घाटन इसकी एक कड़ी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+