मुस्लिम गरीब छात्रों के लिए नया सुपर-30 बनाएंगे अभयानंद

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। पटना में अब नया सुपर-30 खुलेगा जो मुसलमानों के लिए सफलता के दरवाजे खोलेगा। यह सुपर-30 आनंद कुमार के सुपर-30 से अलग होगा। इसकी कमान बिहार मिल्रिटी पुलिस (बी़ एम़ पी) के अपर पुलिस महानिदेशक अभयानंद संभालेंगे।

दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए गरीब छात्रों को कोंचिंग की सुविधा मुहैया कराने वाले सुपर-30 कोचिंग सेंटर की सफलता जग जाहिर हो चुकी है। इस साल यहां तैयारी करने वाले सभी 30 छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं। शुरुआत से ही सुपर-30 कोचिंग सेंटर से जुड़े रहने वाले अभयानंद ने हाल ही इससे अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जिस सामाजिक उद्देश्य के तहत उन्होंने इस कोचिंग सेंटर की शुरुआत की थी वह उन्हें हासिल हो गया है, इसलिए वे सेंटर से अलग हो रहे हैं।

नए सुपर-30 में मुसलमानों के गरीब बच्चों को पढ़ाया जाएगा। अभयानंद ने आज इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सुपर-30 में इस वर्ष चार मुस्लिम छात्रों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास कर पूरे समुदाय की आंखें खोल दी थी।

कल देर शाम अंजुमन इस्लामिया हाल में चारों सफल छात्रों व अभयानंद को सम्मानित किया गया था। कल ही अभयानंद से मुसलमानों के गरीब बच्चों की शिक्षा दुरूस्त करने का आग्रह किया गया था, जिसे आज अभयानंद ने स्वीकार कर लिया।

उधर, अभयानंद ने आज कहा कि शायद ही उन्हें कभी अपने धर्म के लोगों के बीच इतनी शाबाशी मिली थी, जो उन्हें कल मिली। और जब इनके बच्चों को शिक्षित करने का प्रस्ताव मिला तो उसे स्वीकार करना लाजिमी था। उन्होंने कहा कि नया सुपर-30 जल्द ही पटना में ही खोला जाएगा, और इसमें गरीब मुसलमानों के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+