मध्यप्रदेश में 28 आईएएस अधिकारियों के तबादले
भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में 28 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिन अधिकारियों के स्थानान्तरण हुए हैं उनमें श्रम आयुक्त रजनीश वैश्य और गृह सचिव डा. राजेश राजौरा प्रमुख हैं जिन्हें क्रमश: गृह सचिव और राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया हैं।
राज्य शासन द्वारा किए गए स्थानांतरणों से डा. ज़े पी़ एक्का को आयुक्त सह संचालक भोपाल गैस त्रासदी, जिलाधिकारी जबलपुर संजय दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, जिलाधिकारी होशंगाबाद जी़ पी़ तिवारी को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, जिलाधिकारी ग्वालियर आऱ क़े श्रीवास्तव को जिलाधिकारी इन्दौर और जिलाधिकारी इन्दौर विवेक अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम बनाया गया हैं।
इसी तरह हरिरंजन राव को जिलाधिकारी जबलपुर, सचिन सिन्हा को जिलाधिकारी होशंगाबाद, मनीष श्रीवास्तव को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, राम किंकर गुप्ता को जिलाधिकारी मुरैना, भरत व्यास को जिलाधिकारी नीमच, डी़ पी़ आहूजा को जिलाधिकारी सीहोर, अजात शत्रु श्रीवास्तव को जिलाधिकारी छिन्दवाडा, डा. जी़ क़े सारस्वत को जिलाधिकारी मंदसौर, पी़ जी़ गिल्लौरे को कलेक्टर दतिया, राघवेन्द्र सिंह को जिलाधिकारी देवास, एम़ गीता को जिलाधिकारी रीवा, एस़ एऩ शर्मा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया हैं।
राज्य सरकार द्वारा की गई नई पदस्थापना में विनोद सिंह बघेल को अपर आयुक्त इन्दौर संभाग, आकाश त्रिपाठी को जिलाधिकारी ग्वालियर, मुकेश गुप्ता को जिलाधिकारी गुना, क़े पी़ राही को जिलाधिकारी टीकमगढ, पुष्प लता सिंह को जिलाधिकारी हरदा, एस़ एस़ बंसल को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, उर्मिल मिश्रा को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना, डा़ पवन शर्मा को जिलाधिकारी बुरहानपुर, डा़ नवनीत मोहन भंडारी को जिलाधिकारी शिवपुरी बनाया गया हैं। इसके अतिरिक्त सचिव श्रम पी़ सी़ मीना को श्रम आयुक्त इंदौर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।