बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 296 और निफ्टी 74 अंक उछले (लीड-1)
मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को अच्छी तेजी रही। इस दौरान सेंसेक्स में 296 अंक और निफ्टी में 74 अंकों का उछाल आया।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 296.07 अंकों की बढ़त के साथ 15,185.32 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 86.89 अंक की मजबूती दर्शाते हुए 6,190.72 पर और स्मालकैप 126.14 अंकों की तेजी के साथ 7,467.30 पर बंद हुए।
उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी आज 73.80 अंक की तेजी के साथ 4,523.60 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में शामिल भेल, अंबूजा सीमेंट, डीएलएफ और एचडीएफसी के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई जबकि टाटा मोटर्स, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, ग्रासिम और आईटीसी के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट आई।
इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 129.43 अंकों की बढ़त के साथ 15,018.68 पर और निफ्टी 19.85 अंक ऊपर 4,469.65 पर खुला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications