भारतीयों द्वारा अमेरिका में रोजगार सृजन
इसी के मद्देनजर यूएसआईबीसी आगामी 13 जून को बोस्टन के ताज होटल में "इंवेस्टिंग इन अमेरिका : दी इंडियन स्टोरी' आयोजित करेगी। इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल भी संबोधित करेंगे।
इसके अलावा 'फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री' (फिक्की) के महासचिव अमित मित्रा भी इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
यूएसआईबीसी की मौजूदा प्रमुख पेप्सीको की अध्यक्ष भारतीय मूल की इंदिरा नूयी ने इस बारे में कहा कि इस वर्ष अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में भारतीय निवेश 25 अरब डालर तक पहुंच जाएगा।
यूएसआईबीसी का कहना है कि यह निवेश दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रित देशों के रिश्ते को नया आयाम प्रदान करेगा।
बताया जा रहा है कि यूएसआईबीसी की ताजा पहल अमेरिका में भारतीय कंपनियों के सकारात्मक पहलूओं पर स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए की गई है। इसके माध्यम से दर्शाया जाएगा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था, रोजगार और व्यापारिक रणनीति के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों का कितना महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यूएसआईबीसी के अध्यक्ष रोन सोमर्स ने इस आयोजन के बारे में कहा, "हम उन सभी अच्छे कारपोरेट नागरिकों का स्वागत करते हैं, जो सभी की समृद्धि चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications