सूडान विमान दुर्घटना : मृतकों की संख्या हो सकती है कम (लीड-1)
खार्तूम/नैरोबी, 11 जून (आईएएनएस)। सूडान की राजधानी खार्तूम में मंगलवार देर रात हुई विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। जहां शुरुआत में मृतकों की संख्या एक सौ से अधिक बताई गई थी वहीं नए रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या तीस के करीब है।
स्थानीय मीडिया ने शुरुआत में एक सौ से अधिक यात्रियों के मारे जाने की बात कही थी। गौरतलब है कि विमान में 203 यात्री और चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दुर्घटना में लगभग तीस लोग मारे गए।
सूडान की नगर विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि 103 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। अभी तक दुर्घटना के कारणों के बारे में भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
सूडान टेलीविजन के अनुसार, खराब मौसम के कारण विमान हवाई पट्टी से नीचे उतर गया और आग के शोलों से घिर गया। विमान से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे एक यात्री ने 'अल-जजीरा' टेलीविजन को बताया कि विमान के दाहिने ईंजन में आग लग गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications