दलाई लामा आस्ट्रेलिया में लेकिन पीएम उनसे नहीं मिलेंगे
सिडनी, 11 जून (आईएएनएस)। बुधवार को आस्ट्रेलिया पहुंचे तिब्बती बौद्ध गुरु दलाई लामा का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। छह दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे दलाई लामा ने प्रधानमंत्री केविन रूड से मिलने की इच्छा जताई थी। लेकिन विदेश दौरों की व्यवस्तताओं के कारण रूड से उनकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी।

रूड पिछले वर्ष जब विपक्ष के नेता थे तो उनकी दलाई लामा से मुलाकात हुई थी। पांचवी बार आस्ट्रेलिया के दौरे पर आए दलाई लामा से इस दफे वे नहीं मिलेंगे।
दलाई लामा से न मिलने पर मानवाधिकार संस्थाओं का विरोध झेल रहे प्रधानमंत्री ने 'आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन' से कहा कि यदि उनका विदेश दौरा पहले से तय न होता तो वे दलाई लामा से जरूर मिलते।
ज्ञात हो कि रूड जापान और इंडोनेशिया के आधिकारिक दौर पर हैं। शनिवार की रात उनके लौटने की संभावना है जबकि दलाई लामा सोमवार को आस्ट्रेलिया से रवाना हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, "मै पहले भी कई मौकों पर दलाई लामा से मिल चुका हूं। मिलने के संबंध में उन्होंने हमारे कार्यालय को पत्र भेजा है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री उनसे जरूर मिलेंगे। धार्मिक नेता का उतना ही सम्मान दिया जाएगा जितना उन्हें विश्व के अन्य देशों में मिलता है।"
इस बीच 'आस्ट्रेलिया तिब्बत काउंसिल कैंपेन' के संयोजक सिमोन ब्रेडशॉ ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से परिषद को काफी निराशा हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications