पंजाब के कॉलेज में प्रॉसपेक्टस की जगह वीसीडी
चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ का एक प्रमुख महिला महाविद्यालय अनोखा प्रयोग करते हुए विवरिणका (प्रॉसपेक्टस) के स्थान पर वीसीडी के जरिए छात्राओं को महाविद्यालय से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित 'एमसीएम डीएवी महाविद्यालय' द्वारा तैयार इस वीसीडी में न केवल पाठ्यक्रम और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है, बल्कि इसके जरिए महाविद्यालय परिसर का वीडियो भी देखा जा सकता है।
प्रधानाचार्य पुनीत बेदी ने आईएएनएस से कहा, "हमने विगत दो-तीन वर्षो में देखा कि महाविद्यालय प्रॉसपेक्टस में दिए गए दिशा-निर्देशों को लोग ठीक ढंग से नहीं पढ़ पा रहे थे। वीसीडी के जरिए अब इस संबंध में सभी जानकारी प्राप्त की जी सकती है।"
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रॉसपेक्टसको लोग लंबे समय तक नहीं रख पाते हैं लेकिन वीसीडी रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह वीसीडी आसानी से डाउनलोड भी की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications