श्रीलंका में लिट्टे का हमला, 7 मृत

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मन्नार के इरुक्कालामपिड्डी इलाके में लिट्टे और नौसेना के बीच यह संघर्ष उस समय शुरु हुआ, जब छह नावों में सवार लिट्टे विद्रोहियों सैन्य ठिकाने पर धावा बोल दिया।
सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया नानयनकारा ने आईएएनएस को बताया, "इस संघर्ष में नौसेना के तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि लिट्टे के चार विद्रोही मारे गए। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।"
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि रूस निर्मित एमआई-24 लड़ाकू हेलीकाप्टरों से बुधवार सुबह तड़के करीब पौने पांच बजे लिट्टे की नावों पर हमला किया गया। इस कार्रवाई में नौसेनिक ठिकाने पर हमले की अगुवाई करने वाला लिट्टे का प्रमुख सदस्य श्रीमारन मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications