गरीबी से तंग तीन भाई-बहन ने जहर खाया, बहन की मौत

भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। गरीबी से तंग दो भाई और एक बहन ने मंगलवार को भोपाल में जहर खा लिया। बहन ने तो दम तोड़ दिया हैं और दोनों भाई अस्पताल में हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा के महेन्द्रा टाऊनशिप फेज -1 में सरोज सक्सेना अपने दो बड़े भाइयों अजय और संजय के साथ किराए के मकान में रहती थी। इंदौर के रहने वाले तीनों भाई-बहनप चार माह पहले ही भोपाल आए थे। सरोज की जिससे शादी होने वाली थी उस लड़के की अभी हाल ही में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, तभी से तीनों तनाव में थे।

शाहपुरा के थाना प्रभारी रामजी लाल शर्मा ने बताया हैं कि मंगलवार की दोपहर को मकान मालिक जब किराया लेने पहुंचे तब उन्होंने खिड़की से तीनों को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद तीनों को जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया जहां सरोज की मौत हो गई जबकि अजय और संजय की हालत अब सुधरने लगी हैं। पुलिस को मकान से कीटनाशक की खाली शीशी मिली हैं। घर की हालत देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा हैं कि उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया हैं। अजय और संजय के बयान की पुलिस कोशिश कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+