कीमतों पर नियंत्रण के सरकारी प्रयास चुनाव को ध्यान में रखकर
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सरकार आगामी आम चुनावों के मद्देनजर उद्योग जगत पर कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने का दबाव बना रही है।
भारतीय उद्योग व वाणिज्य संगठन एसोसिएटेड चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया यानी एसोचैम के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद सज्जन जिंदल ने पहली बार पत्रकारों से बातचीत में बुधवार को कहा कि बढ़ती महंगाई चुनावी वर्ष में उद्योग जगत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
जिंदल ने कहा कि महंगाई में भारी वृद्धि की वजह से कंपनियों के लागत खर्च में आई तेजी से उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है, बावजूद सरकार आगामी आम चुनाव को देखते हुए उद्योग जगत पर इस बात के लिए दबाव बनाए हुए है कि वह कीमतों में वृद्धि न करे।
जिंदल ने बतौर एसोचैम अध्यक्ष इसे सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। उनके मुताबिक वे इस बात को मानते हैं कि मुद्रास्फीति में वृद्धि के लिए वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी जिम्मेदार है। इस्पात क्षेत्र का जहां तक प्रश्न है, हमने कीमतों में तीन महीनों तक कीमतों में वृद्धि नहीं करने का वचन दिया है लेकिन इन परिस्थितियों के मद्देनजर उद्योग जगत से ज्यादा समय इसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications