एमसीएक्स में सोना व चांदी में मिश्रित रुझान
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने व चांदी की कीमतों में मिश्रित रुझान देखने को मिल रहे हैं। एमसीएक्स में सोना जहां 20 रुपये की मामूली तेजी से 12,138 रुपये प्रति दस ग्राम है, वहीं चांदी 21 रुपये की नरमी से 23,416 रुपये प्रति किलो है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर में तेजी व कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से सोने की कीमतों में नरमी की संभावना बरकरार है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नाके व ट्रेजरी सचिव पाल्सन के इस बयान कि केंद्रीय बैंक अपनी अगली बैठक में मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा कर सकता है, डालर यूरो की तुलना में मजबूत चल रहा है। डालर के मुकाबले आज एक यूरो 1.546 डालर के निचले स्तर पर दर्ज किया गया।
एमसमीएक्स में आज सोना का अगस्त वायदा 12,130 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,093-12,190 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए 20 रुपये की तेजी से 12,138 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी का जुलाई वायदा 23,430 रुपये प्रति किलोग्राम खुला और 23,345-23,585 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार करते हुए 21 रुपये की नरमी से 23,416 रुपये प्रति किलोग्राम देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications