भारत सीटीबीटी पर हस्ताक्षर नहीं करेगा, प्रधानमंत्री ने कहा

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय संप्रभुता और अपने परमाणु परीक्षण के अधिकार को अक्षुण्ण रखने के लिए भारत सीटीबीटी यानी व्यापक परमाणु परीक्षण निषेध संधि पर दस्तखत नहीं करेगा।

भारतीय विदेश सेवा के नए अभ्यर्थियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित परमाणु करार किसी भी तरह से राष्ट्रीय हितों को प्रभावित नहीं करेगा।

मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत ने हालांकि अभी तक परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं बावजूद हम इस रुख पर कायम हैं कि सीटीबीटी के मौजूदा प्रारूप पर दस्तखत करने की फिलहाल हमारी कोई योजना नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिक क्षेत्र में उपयोग के लिए परमाणु सहायता प्रदान करने के एवज में भारत पर एनपीटी या अन्य कोई वैश्विक करार पर दस्तखत करने के लिए अमेरिका का कोई दबाव नही हैं।

मनमोहन सिंह ने कहा कि सीटीबीटी पर दस्तखत नहीं करने के बावजूद भारत ने वर्ष1998 में हुए पोकरण के परमाणु परीक्षण के बाद से परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगा रखा है।

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री का यह बयान अमेरिका के साथ प्रस्तावित परमाणु संधि पर वामदलों की घोर आपत्ति को ध्यान में रखकर दिया गया है और इस बात के प्रयास किए गए हैं कि वामदलों को इस मामले में भरोसा में लिया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+