राजस्थान के गुर्जरों के समर्थन में उतरेंगे हिमाचल के गुर्जर

शिमला, 11 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में गुर्जर समुदाय के लोगों ने राजस्थान में अनुसूचित जनजाति का दर्जे की मांग कर रहे गुर्जरों के समर्थन में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

प्रदेश के चंबा जिले में गुज्जरों के प्रसिद्ध नेता लियाकत अली ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि राजस्थान सरकार और गुर्जरों की बातचीत के असफल रहने पर राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के केवल चंबा जिले में ही 25 हजार से अधिक गुर्जर रहते हैं। इन्हें राज्य सरकार ने वर्ष 1988 में ही जनजाति का दर्जा दे दिया था, लेकिन इनमें से अधिकांश गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश गुर्जर कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल में जब गुर्जरों को जनजाति का दर्जा मिल सकता है, तो राजस्थान में भी गुर्जरों को यह दर्जा दिया जाना चाहिए। उ

उन्होंने कहा कि गुर्जरों की एक सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि समान है। ऐसे में राजस्थान के गुर्जर भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने के हकदार हैं।

राजस्थान में पिछले पखवाड़े से जारी गुर्जरों के आंदोलन में भड़की हिंसा में कम से कम 39 मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+