कनाडा में नाजीवाद की शिक्षा देने पर दंपति से बच्चे छीने
टोरंटो, 11 जून (आईएएनएस)। नाजी विचारधारा की शिक्षा देने पर कनाडा में एक दंपति को अपने दो बच्चों से हाथ धोना पड़ा। वहां पर अधिकारियों ने दोनों बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है।
कनाडा में मानीटोबा प्रांत की सरकार ने वीनीपेग के दंपति से उसके सात वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे को प्रांत के 'बाल व परिवार सेवा' में देखरेख करने के लिए सुपुर्द कर दिया है।
प्रांतीय सरकार का कहना है कि इस दंपति ने अपने बच्चों में नाजी विश्वासों का जहर बोने का प्रयास किया है और नस्लीय वैमनस्यता के बीज बोए हैं। अब सरकार अदालत में जाने का मन बना रही है जिसके माध्यम से वह इन बच्चों को उनके माता-पिता से हमेशा के लिए दूर रख सके।
अखबार 'वीनीपेग फ्री प्रेस' के मुताबिक यह मामला मार्च में उस समय उछला था जब एक लड़की स्वास्तिक के चिन्ह और नाजी प्रतीक '14/88' के साथ स्कूल में आई थी। इसमें 14 का अर्थ श्वेत बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की बात है जबकि 88 का अर्थ हेल हिटलर (हिटलर के सम्मान का संबोधन) है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications