बुधवार को रिहा होंगी हसीना, इलाज के लिए विदेश जाएंगी (लीड-1)
ढाका, 11 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बुधवार को जेल से रिहा की जाएंगी, ताकि वह विदेश जाकर इलाज करवा सकें।
जेल प्रमुख जाकिर हुसैन ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद विपक्षी अवामी लीग (एएल) की नेता हसीना को दो महीने के रिहा किया जाएगा। रक्तचाप, कम रोशनी और कम सुनाई देने की शिकायत के बाद सरकार द्वारा नियुक्त चिकित्सों की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजा जा रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एएल ने भी इसकी पुष्टि की है। दरअसल, अंतरिम सरकार पर हसीना की रिहाई को लेकर देश के भीतर और अन्य देशों की ओर से काफी दबाव पड़ रहा है।
एएल के प्रमुख सदस्य तौफेल अहमद ने कहा है कि विदेश में रहते हुए भी हसीना ही पार्टी का नेतृत्व करेंगी। पार्टी महासचिव सैयद अशर्फुल इस्लाम ने कहा है कि देश में दिसंबर में होने वाले चुनाव में एएल हिस्सा लेगी।
इससे पहले अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद ने मंगलवार को हसीना के विदेश जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की समीक्षा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications