मंत्री ने लौटाई सरकारी कार (लीड-1)
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सरकारी खर्च में कटौती करने की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नसीहत का असर आज केंद्र सरकार के एक और मंत्री पर पड़ा। वित्त राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने आधिकारिक कामकाज के लिए मिली अतिरिक्त सरकारी कार आज वापस लौटा दी।
मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए पवन कुमार बंसल ने अतिरिक्त आधिकारिक कार सरकार को वापस लौटा दी है।
उल्लेखनीय है कि बंसल वित्त राज्यमंत्री के साथ संसदीय कार्यमंत्री भी हैं। संसदीय कार्यमंत्री के नाते उन्हें हाल ही में जो अतिरिक्त सरकारी कार मिली थी, उसे उन्होंने आज लौटा दिया।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी खर्च में कटौती करने व विदेश यात्राएं रद्द करने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री की अपील का असर यह हुआ था कि आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने अपने विदेश दौरे रद्द कर दिए। बहरहाल, खर्च में कटौती के लिए सरकारी कार लौटाने का यह पहला मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications