रात में लंबी दूरी की ड्राइविंग है असुरक्षित : शोध
वाशिंगटन, 11 जून (आईएएनएस)। रात में लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए ड्राइविंग करना नुकसानदायक होता है। फ्रांस में बोर्डियो विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है।
अध्ययन ने इसके लिए 14 युवाओं को चुना। उन्हें तीन सत्रों में खुले राजमार्ग में गाड़ी चलाने को कहा गया। यह सत्र रात के तीन बजे से सुबह के पांच बजे तक, रात के एक बजे से सुबह के पांच बजे तक और रात के नौ बजे से सुबह के पांच बजे तक था।
शोधकर्ताओं ने इस दौरान युवाओं के गाड़ियों के चलाने के तरीकों पर पैनी नजर रखी। उन्होंने पाया कि रात के नौ बजे से सुबह के पांच बजे तक गाड़ी चलाने मे ज्यादा गड़बड़ियां हुईं।
'स्लीप 2008' नाम के इस शोध के निष्कर्षो को एसोसिएटेड प्रोफेशनल स्लीप सोसायटीज की 22वीं वार्षिक बैठक में मंगलवार को पेश किया गया। शोध से जुड़े पियरे फिलिप के अनुसार अध्ययन में पाया गया कि लंबे समय तक ड्राइविंग करना सुरक्षित नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications