लाटरी कारोबार पर सम्मेलन अगले महीने महाराष्ट्र में
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। लाटरी कारोबार से जुड़े लोगों का सम्मेलन अगले महीने महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन का उद्देश्य लाटरी व्यापार को नियंत्रित व सुसंगठित करने के लिए प्रभावी व पारदर्शी उपायों पर विचार करना है। राज्य सरकारों को इस उद्योग से प्रति महीने कुल 2.5 अरब रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती है।
गृह और वित्त मंत्रालय द्वारा आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
एक सरकारी अधिकारी के अनुसार बैठक में इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि लाटरी के कारोबार पर प्रतिबंध समस्या का समाधान नहीं है और सरकार को इस कारोबार को नियंत्रित करने की दिशा में प्रभावी और पारदर्शी उपायों को अमल में लाना चाहिए।
इस बीच राष्ट्रीय सार्वजनिक वित्त व नीति संस्थान को लाटरी प्रचालकों व राज्य सरकार के बीच लाटरी के कारोबार से प्राप्त राजस्व के बंटवारे को लेकर पारूप का खाका तैयार करने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications