गुड़गांव में नोएडा जैसी एजेंसी बनाने पर विचार के लिए समिति
गुड़गांव, 11 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव को भी नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) जैसी शीर्ष विकास एजेंसी की जरूरत है, और इस पर विचार के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने दी।
राव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नोएडा की तर्ज पर एक शीर्ष एजेंसी का गठन किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, "मैंने गुड़गांव विकास प्राधिकरण (जीडीए ) के गठन की यहां की जनता की मांग के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा से बातचीत की है।"
राव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एम. सी. गुप्ता और प्रेम प्रशांत के नेतृत्व में एक समिति बनाई है, जो यह तय करेगी कि गुडगांव नगर निगम (एमसीजी) के रहते इस क्षेत्र को जीडीए की जरूर है या नहीं।
गुप्ता ने कहा, "हम लोग जून के अंत तक सरकार को रिपोर्ट सौंप देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications