अमेरिकी सेना के पास तीव्रतम सुपर कंप्यूटर

'न्यूयार्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सुपरकंप्यूटर कैलिफोर्निया के 'लारेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी' में रखे सुपर कंप्यूटर आईबीएम ब्लूजेन/एल से दोगुना तेजी से काम करता है।
अमेरिका के 'नेशनल न्यूक्लीयर सेक्यूरिटी एडमिनिस्ट्रेशन' के प्रशासक थामस पी. डी'अगोस्टिनो ने सोमवार को कहा कि यदि दुनिया के सभी छह अरब लोग अपने अपने हाथ में कैलकुलेटर लेकर प्रतिदिन 24 घंटे गणना करें, तो 46 वर्ष में जितना गणना हो सकेगा उतना काम 'रोडरनर' नामक यह सुपरकंप्यूटर एक दिन में निपटा देगा।
अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित 'लास अलामोस नेशनल लैबोरेटरी' में आईबीएम के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया इस सुपरकंप्यूटर की लागत 13.3 करोड़ डालर बताया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications