पाक करेगा रक्षा बजट में कटौती

Yusuf Raza Gilani
इस्लामाबाद, 10 जून: पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित करने के रुख को प्रदर्शित करते हुए पाकिस्तान सरकार ने अगले बजट में रक्षा आवंटन में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय असेंबली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि महंगाई और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने रक्षा बजट में कटौती करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा क्षेत्र में शांति और सौहार्द के वास्ते पाकिस्तान अपने पड़ोसियों (भारत) से भी ऐसे ही कदम की उम्मीद करता है।

उन्होंने कहा कि संशोधित रक्षा सेवा बजट को रक्षा मंत्रालय और सेना प्रमुख ने अपनी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने दी है।

यद्यपि उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक अस्थिर क्षेत्र में स्थित है और इस कारण वह अपनी रक्षा जरूरतों की अनदेखी नहीं कर सकता।

गिलानी ने कहा कि हम राष्ट्रीय हितों से समझौता किए बिना इस दिशा में पहल करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+