सद्भाव इं. ने खरीदा खनन कंपनी को

इस अधिग्रहण के साथ ही अहमदाबाद की इस कंपनी के लिए अफ्रीकी देशों के बाजार में प्रवेश का द्वार खुल गया है।
सद्भाव इंजीनियरिंग ने यह अधिग्रहण अपनी शत प्रतिशत अनुषंगी कंपनी 'सद्भाव नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड' के माध्यम से किया है।
उल्लेखनीय है कि ओबीसीएल के अधिकार में मोजांबिक के तेले प्रांत में अयस्क और तांबे के 24,400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले खदान, नामपुला प्रांत में लगभग इतने ही क्षेत्र में फैले चूना पत्थर की खदान और मनिका प्रांत में लगभग 5,230 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले कोयला खदान हैं।
सद्भाव के अध्यक्ष विष्णु पटेल ने कहा, "इस अधिग्रहण के साथ ही हम मोजांबिक के खनन उद्योग में प्रवेश कर गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications