बीएसएनएल की काल दरों में कटौती

BSNL
नई दिल्ली, 10 जून: दूर संचार सेवा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने लैंड लाइन और मोबाइल फोन की कॉल दरों में कटौती करने की घोषणा की है।

ताजा घोषणा के मुताबिक बुधवार से बीएसएनएल पोस्टपेड मोबाइल फोन से सभी स्थानीय कॉल की दर मौजूदा 1.20 से घटकर एक रुपये प्रति मिनट हो जाएगी। इसके अलावा बीएसएनएल नेटवर्क पर सभी एसटीडी कॉल की दर 1.20 रुपये प्रति मिनट हो जाएगी। अन्य सभी नेटवर्को के लिए यह दर 1.40 रुपये प्रति मिनट रहेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने सोमवार को कहा, "बीएसएनएल अब देश में सबसे सस्ती एसटीडी दरें मुहैया कराने वाली कंपनी बन गई है।"

कंपनी ने फिक्सड लाइन एसटीडी दरों में भी 50 प्रतिशत तक की भारी कटौती की है। ताजा घोषणा के बाद बीएसएनएल के फिक्सड लाइन फोन के उपभोक्ता 1.20 रुपये प्रति मिनट की दर से देश में कहीं भी एसटीडी कॉल कर सकते हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह दर 80 पैसे प्रति मिनट होगी।

गोयल ने कहा कि कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को चुने हुए कोई दो बीएसएनएल नंबरों पर 20 पैसे प्रति मिनट स्थानीय और 60 पैसे प्रति मिनट एसटीडी कॉल करने की पेशकश भी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+