हथियारों पर सर्वाधिक खर्च अमेरिका का

स्वीडन की एक शांति संस्था 'स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' (एसआईपीआरआई) ने वर्ष 2007 में विश्व भर में सैन्य शक्तियों पर हुए खर्च का ब्यौरा पेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष इस मद में कुल 1,339 अरब डॉलर खर्च हुए थे। संस्था के अनुसार वर्ष 2006 की तुलना में इसमें छह फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।
विश्व में सैन्य शक्तियों पर खर्च होने वाली कुल राशि का 45 फीसदी खर्च अमेरिका कर रहा है। वर्ष 2007 में अमेरिका ने सैन्य क्षेत्र में 547 अरब डॉलर खर्च किए थे। अमेरिका के बाद सबसे अधिक खर्च करने वाले चार प्रमुख देशों में ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और जापान शामिल हैं।
संस्था द्वारा जारी सूची में रूस का स्थान सातंवा है। वर्ष 2007 में यहां सैन्य क्षेत्र में 35.4 अरब डॉलर खर्च किए गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मध्यपूर्व, दक्षिण एशिया, और पूर्वी एशियाई देशों में भी सैन्य क्षेत्र में किए जा रहे खर्च में 50 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications