देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: एंटनी

रक्षा अधिकारियों के साथ एक सम्मेलन के बाद मंगलवार को रक्षामंत्री ने पत्रकारों से कहा, "हम लंबे समय से चले आ रहे विवादों को वार्ताओं के माध्यम से सुलझाने की प्रक्रिया में हैं। यह प्रक्रिया फिलहाल जारी रहेगी।"
यह पूछे जाने पर कि केंद्र में सरकार को समर्थन दे रहे वामपंथी दलों के दबाव में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मामले में चीन के रुख पर कहीं मनमोहन सरकार नरम रवैया तो नहीं अपनाएगी, एंटनी ने कहा, "जहां तक राष्ट्रीय हितों का सवाल है, हम किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।"
एंटनी ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा, "हम किसी भी तरह के टकराव से बचना चाहते हैं क्योंकि फिलहाल वार्ताओं का दौरा चल रहा है। बेहतर होगा कि हम वार्ताओं के माध्यम से सारे विवाद सुलझा लें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
*


Click it and Unblock the Notifications