पीपीपी कतरेगी मुशर्रफ के पर

गत 18 फरवरी को घोषित चुनाव परिणामों में समर्थक पार्टी को मिली हार के बाद से इस्तीफे की मांग झेल रहे राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कल कहा था कि इस्तीफा देने की उनकी फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने अपने विरोधियों को चुनौती दी कि वे संसद में उनके ऊपर अभियोग लगाकर उन्हें हटाएं।
उधर, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद पीएमएल -नवाज के वरिष्ठ नेता व अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने कहा कि मुशर्रफ की तानाशाही देश में अंतिम सांस ले रही है।
वर्ष 1999 में मुशर्रफ ने जब उनके भाई नवाज शरीफ की सरकार को सत्ताच्युत किया था वे पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे। दोनों भाइयों को मुशर्रफ ने देश से निष्कासित कर वर्ष 2000 में सऊदी अरब भेज दिया था जहां से दोनों पिछले वर्ष पाकिस्तान लौटे।
अपने समर्थकों द्वारा किए जा रहे 'मुशर्रफ भागो' की भारी नारेबाजी के बीच शरीफ ने कहा कि वे मुशर्रफ से आग्रह करते हैं कि वे पाकिस्तान की जनता के व्यापक हित में जितना जल्दी हो सके अपना पद छोड़ दें ताकि नई सरकार सुचारू ढंग से कार्य कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications