मायावती ने आरोपी मंत्री से इस्तीफा लिया

मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराजगंज थाने पर शनिवार रात हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी।
उन्होंने मृतक सिपाही कृष्णानंद राय की दोनों पुत्रियों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने तथा कर्तव्यपरायणता के लिए प्राण देने के लिए मृतक के आश्रितों को दस लाख रुपये अलग से दिए जाने की घोषणा की । इसके अतिरिक्त आवश्यकता महसूस होने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जा सकती है। पुलिस महकमे से भी मृतक के आश्रितों को 14 लाख रुपये दिए जाएंगे।
संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने जमुना प्रसाद को बुलाकर इस मामले की जानकारी ली है। उनका कहना था कि गोलीकाण्ड से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह थाने से काफी दूर थे। वहां मामला सुलझ भी गया था लेकिन तभी किसी ने गोली चला दी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमुना प्रसाद से इस्तीफा ले लिया गया है और घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications