महाराष्ट्रः सड़क हादसे में 12 मरे, 30 घायल

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन कोर्पोरेशन की एक बस मल्कापुर से कोल्हापुर जा रही थी। बस में 55 यात्री सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ, जब मोड़ काटते समय चालक नियंत्रण खो बैठा जिसकी वजह से बस विपरीत दिशा से आती एक टाटा सूमो से टकरा गयी।
टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। घायलों को कोल्हापुर और मल्कापुर के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। शाहूवाडी पुलिस स्टेशन के सहायक उपनिरीक्षक बाबासाहेब खड़गे ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा सोमवार को अपराह्न् करीब एक बजे हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications