गुपचुप परमाणु गतिविधियों पर प्रणब ने विश्व को चेताया

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुपचुप तरीके से चल रही परमाणु गतिविधियों से आज विश्व समुदाय को आगाह किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के प्रयास न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि विश्व समुदाय को अस्वीकार्य भी हैं।

वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) और सामरिक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान विदेश मंत्री ने दिए भाषण के दौरान अपनी चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि सभी देशों को अंतर्राष्ट्रीय सिद्धांतों के मुताबिक परमाणु कार्यक्रमों के मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

मुखर्जी का यह बयान पाकिस्तान के अपदस्थ पूर्व परमाणु वैज्ञानिक ए. क्यू. खान की उस स्वीकारोक्ति के प्रकाश में आया है जिसमें उन्होंने अपने गुपचुप परमाणु नेटवर्क का रहस्योदघाटन किया है।

इस मौके पर मुखर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर विश्व के देशों के बीच आम सहमति बने। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रयास को भारत निश्चित तौर पर अपना समर्थन देगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+