शेयर बाजारों में तेज गिरावट

इस दौरान मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मनोवैज्ञानिक स्तर यानी 15,000 से भी नीचे चला गया। सोमवार को दोपहर 12.10 बजे यह 584.89 अंक अर्थात 3.76 प्रतिशत गिरकर 14,987.89 पर कारोबार कर रहा था।
एक समय सेंसेक्स 726 अंक गिरकर आज के निम्नतम स्तर 14,846.18 पर जा पहुंचा था।
इस बीच बीएसई में अचल संपत्ति, बैंक, तेल एवं गैस, ऊर्जा और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव बना रहा। इस दौरान लगभग तमाम क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा गया।
उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी 169.65 अंक अर्थात 3.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,458.15 के स्तर पर पहुंच गया। एक समय यह आज के निम्नतम स्तर 4,411.60 पर जा पहुंचा था।
दोपहर तक के कारोबार में जेपी एसोसिएट्स, एचडीएफसी, डीएलएफ, यूनीटेक और बीपीसीएल के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
इससे पहले आज सुबह कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 456.21 अंक और निफ्टी 1.35 अंक नीचे खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications